24 भारतीय भाषाओं में साहित्य अकादेमी 2025 के पुरस्कार घोषित, हिंदी में ममता कालिया को ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए – Sahitya Akademi announces Sahitya Akademi Awards 2025 in 24 Languages, Mamta Kalia wins Akademi Award


साहित्य अकादेमी ने बहुप्रतीक्षित अकादेमी पुरस्कारों की घोषणा अंततः कर ही दी. पिछले दिनों आखिरी समय पर इन पुरस्कारों की घोषणा रुक जाने से उठा संशय का कुहासा अब हट गया है. साहित्य अकादेमी ने आज एक विज्ञप्ति के माध्यम से यह घोषणा की. अकादेमी ने मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादेमी पुरस्कार दिए जाने की जो सूची जारी की है, उनमें आठ कविता-संग्रह, चार उपन्यास, छः कहानी संग्रह, दो निबंध, एक साहित्यिक आलोचना, एक आत्मकथा और दो संस्मरण की पुस्तकें शामिल हैं.
प्रतिवर्ष साहित्य अकादेमी एक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं में पुरस्कार प्रदान करती है. साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2025 के लिए प्रक्रिया जनवरी 2025 में शुरू हुई और 30 जनवरी 2025 को एक विज्ञापन जारी किया गया. पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई तथा साहित्य अकादेमी के सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित किया गया.
निम्नलिखित कृतियाँ निम्न पुस्तकों ने नीचे उल्लिखित विधाओं में पुरस्कार विजेता बनी हैं. अकादेमी सचिव पल्लवी प्रशांत होळकर की विज्ञप्ति के अनुसार जिन विधाओं में जो पुस्तकें विजेता बनी हैं, वे निम्नवत हैं.
विधा/काव्य/पुरस्कृत पुस्तकें –
श्रेष्ठ कबिता (बाड्‌ला), ठाकुर सतसई (डोगरी), महखडकी (गुजराती), नजदाबनेकी पॉट अलाव (कश्मीरी), पदपुराण (ओडिआ), प्रस्थानचतुष्टये ब्रह्मघोषः (संस्कृत). अनिमेष (तेलुगू) सफर जारी है (उर्दू)
विधा/ उपन्यास/ पुरस्कृत पुस्तकें
कांड खेलर साधु (असमिया) डॉन लामा मौन्से गैथोन (बोडो), क्रिमसन स्प्रिंग (अंग्रेजी), मायामानुस्वर (मलयालम)
विधा/  कहानी/ पुरस्कृत पुस्तकें-
दडा सेरिसु तर्द (कनड) कगलमडीब इफुत (मणिपुरी) सेफ्टी किट (पंजाबी), भरखमा (राजस्थानी), मिड बिर्ता चेनने साओन इनाग सागई (संताली) वाधू (सिंधी)
विधा/  निबंध/ पुरस्कृत पुस्तकें-
कोंकणी काव्य रूप और रूपक (कोंकणी), नेपाली पारंपरिक संस्कृति और सभ्यता डुकुटी (नेपाली)
विधा/ साहित्यिक आलोचना/ पुरस्कृत पुस्तकें-
तमिल सिरुकथैयाइन थडगल (तमिल)
विधा/ आत्मकथा / पुरस्कृत पुस्तकें-
डार्क ब्लू लाइन (मराठी)
विधा/ संस्मरण/ पुरस्कृत पुस्तकें-
जीते जी इलाहाबाद (हिन्दी), धात्री पत सं गाम (मैथिली)
पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि पुरस्कृत लेखकों को 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किए जाएंगे.

साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेताओं की विस्तृत सूची, भाषा, पुस्तक और विजेता लेखक

साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेताओं की सूची

इन्होंने चुना साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2025 के विजेताओं को – निर्णायक मंडल के सदस्य
साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2025 की निर्णायक समिति

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *