Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ आंधी-तूफान, 76 की रफ्तार से चली हवाएं, देखें अगले दो दिन का मौसम

ByCrank10

June 1, 2025



Delhi Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पूर्व और दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ते बादलों के कारण एक से दो घंटे के अंतराल में राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं, जो बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गईं. कई स्थानों पर हवा की गति काफी बढ़ गई. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम और झड़ौदा कलां में शाम साढ़े चार बजे क्रमश: 65 किलोमीटर और 37 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं जबकि सफदरजंग में शाम 4:35 से 4:37 बजे के बीच 66 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.

प्रगति मैदान में 76 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाएं

प्रगति मैदान में शाम 4:45 बजे 76 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. विभाग के अनुसार परस्पर कई क्रियाशील मौसम प्रणालियों के कारण अचानक यह स्थिति हुई. विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 2.1 डिग्री कम है.

दिल्ली-एनसीआर में 2 जून को भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 2 जून को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश और धूल भरी हवाओं के साथ गरज के साथ तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा) अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा. सुबह के समय प्रमुख सतही हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से कम की हवा की गति से चलने की संभावना है. दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर दक्षिण-पश्चिम दिशा से 20-25 किमी प्रति घंटे हो जाएगी. शाम और रात के दौरान यह दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी.

पोस्ट Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ आंधी-तूफान, 76 की रफ्तार से चली हवाएं, देखें अगले दो दिन का मौसम पहले दिखाई दिया Prabhat Khabar



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *