भारत बनाम इंग्लैंड दिवस 5 लीड्स टेस्ट 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. भारत के 371 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने बेन डकेट और क्राउली के बाद रूट की सराहनीय पारी के दम पर आसानी से चेज कर लिया. बुमराह, सिराज और जडेजा जैसे दिग्गजों से सजी भारतीय गेंदबाजी पूरे मुकाबले में विकेट के लिए तरसती रही. आखिरकार 5 मैचों की सीरीज में मेजबान टीम अब 1-0 से आगे है.
बता दें कि भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का टारगेट सेट किया था. मुकाबले में भारत की पहली पारी 471 और इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमटी थी. यानी पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 6 रनों की बढ़त मिली थी. फिर भारत ने अपनी दूसरी पारी में 364 रन बनाए. जिसके बाद इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य था. जिसे इंग्लैंड ने चेज कर लिया. डकेट ने 149 रन बनाए और क्राउली के बल्ले से 65 रन आए. वहीं, रूट ने भी नाबाद फिफ्टी लगााई.
इंग्लैंड की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड
| बल्लेबाज | विकेट | रन |
| जैक क्राउली | कैच, राहुल, विकेट प्रसिद्ध | 65 |
| बेन डकेट | कैच रेड्डी, बोल्ड शार्दुल | 149 |
| ओली पोप | बोल्ड, प्रसिद्ध कृष्णा | 8 |
| जो रूट | अजेय | 53 |
| हैरी ब्रूक | कैच पंत, बोल्ड शार्दुल | 0 |
| बेन स्टोक्स | आउट, रविंद्र जडेजा | 33 |
| स्मिथ | अजेय | 44 |
विकेट पतन: 188-1 (ज़ैक क्रॉली, 42.2), 206-2 (ओली पोप, 44.4), 253-3 (बेन डकेट, 54.3), 253-4 (हैरी ब्रुक, 54.4), 302-5 (बेन स्टोक्स, 67.3)
भारत की दूसरी पारी: पंत-राहुल के शतक
भारतीय टीम की दूसरी पारी में भी ऋषभ पंत ने तूफानी शतक जड़ा. ऋषभ ने 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 गेंदों पर 118 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी यादगार शतकीय पारी खेली. राहुल ने 247 गेंदों पर 137 रन बनाए, जिसमें 18 चौके शामिल रहे. हालांकि इन दो बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारत ने 31 रनों पर आखिरी के 5 विकेट खो दिए. इंग्लिश तेज गेंदबाजों ब्रायडन कार्स और जोश टंग ने तीन-तीन विकेट झटके.
भारत की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड: (364/10, 96 ओवर)
| बल्लेबाज | विकेट | रन |
| यशस्वी जायसवाल | कैच जेमी स्मिथ, बोल्ड ब्रायडन कार्स | 4 |
| केएल राहुल | बोल्ड ब्रायडन कार्स | 137 |
| साई सुदर्शन | कैच जैक क्राउली, बोल्ड बेन स्टोक्स | 30 |
| शुभमन गिल | बोल्ड ब्रायडन कार्स | 8 |
| ऋषभ पंत | कैच जैक क्राउली, बोल्ड शोएब बशीर | 118 |
| करुण नायर | कॉट एंड बोल्ड क्रिस वोक्स | 20 |
| रवींद्र जडेजा | अजेय | 25* |
| शार्दुल ठाकुर | कैच जो रूट, बोल्ड जोस टंग | 4 |
| मोहम्मद सिराज | कैज जेमी स्मिथ, बोल्ड जोश टंग | 0 |
| जसप्रीत बुमराह | बोल्ड जोश टंग | 0 |
| प्रसिद्ध कृष्णा | कैच जोश टंग, बोल्ड शोएब बशीर | 0 |
विकेट पतन: 16-1 (यशस्वी जायसवाल, 3.1 ओवर), 82-2 (साई सुदर्शन, 20.5 ओवर), 92-3 (शुभमन गिल, 24.6 ओवर), 287-4 (ऋषभ पंत, 71.4 ओवर), 333-5 (केएल राहुल, 84.2 ओवर), 335-6 (करुण नायर, 85.6 ओवर), 349-7 (शार्दुल ठाकुर, 90.1 ओवर), 349-8 (मोहम्मद सिराज, 90.2 ओवर), 349-9 (जसप्रीत बुमराह, 90.4 ओवर), 364-10 (प्रसिद्ध कृष्णा, 95.6 ओवर).
इंग्लैंड की पहली पारी: पोप की सेंचुरी, बुमराह का ‘पंजा’
मुकाबले में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमट गई थी. ओली पोप ने 137 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 106 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे. जबकि हैरी ब्रूक ने 99 रनों की शानदार पारी खेली. ब्रूक ने 112 गेंदों की पारी में 11 चौके के अलावा दो छक्के लगाए. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भी अर्धशतकीय योगदान (94 गेंदों पर 62 रन, 9 चौके) दिया. भारतीय टीम की ओर से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को 3, जबकि मोहम्मद सिराज को दो विकेट्स मिले.
इंग्लैंड की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (465/10, 100.4 ओवर)
| बल्लेबाज | विकेट | रन |
| जैक क्राउली | कैच करुण नायर, बोल्ड जसप्रीत बुमराह | 4 |
| बेन डकेट | बोल्ड जसप्रित बुमराह | 62 |
| ओली पोप | कैच ऋषभ पंत, बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा | 106 |
| जो रूट | कैच करुण नायर, बोल्ड जसप्रीत बुमराह | 28 |
| हैरी ब्रूक | कैच शार्दुल ठाकुर, बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा | 99 |
| बेन स्टोक्स | कैच ऋषभ पंत, बोल्ड मोहम्मद सिराज | 20 |
| जेमी स्मिथ | कैच साई सुदर्शन, बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा | 40 |
| क्रिस वोक्स | बोल्ड जसप्रित बुमराह | 38 |
| ब्रायडन कार्स | बोल्ड मोहम्मद सिराज | 22 |
| जोस टंग | बोल्ड जसप्रित बुमराह | 11 |
| शोएब बशीर | अजेय | 1* |
विकेट पतन: 4-1 (जैक क्राउली, 0.6 ओवर), 126-2 (बेन डकेट, 28.3 ओवर), 206-3 (जो रूट, 46.3 ओवर), 225-4 (ओली पोप, 51.1 ओवर), 276-5, (बेन स्टोक्स, 64.5 ओवर), 349-6 (जेमी स्मिथ, 79.3 ओवर), 398-7 (हैरी ब्रूक, 87.3 ओवर), 453-8 (ब्रायडन कार्स, 94.5 ओवर), 460-9 (क्रिस वोक्स, 98.5 ओवर), 465-10 (जोश टंग, 100.4 ओवर)
भारत की पहली पारी: यशस्वी-शुभमन-पंत के शतक
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 471 रन बना डाले थे. नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल ने 227 गेंदों पर 147 रनों की पारी खेली, जिसमें 19 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. वहीं उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 134 रनों का योगदान दिया. पंत ने 178 गेंदों का सामना किया और 12 चौके के अलावा 6 छक्के जड़े. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी 159 गेंदों पर शानदार 101 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और एक सिक्स शामिल रहा. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और कप्तान बेन स्टोक्स ने चार-चार विकेट झटके.
भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (471/10, 113 ओवर)
| बल्लेबाज | विकेट | रन |
| यशस्वी जायसवाल | बोल्ड बेन स्टोक्स | 101 |
| केएल राहुल | कैच जो रूट, बोल्ड ब्रायडन कार्स | 42 |
| साई सुदर्शन | कैच जेमी स्मिथ, बोल्ड बेन स्टोक्स | 0 |
| शुभमन गिल | कैच जोश टंग, बोल्ड शोएब बशीर | 147 |
| ऋषभ पंत | LBW जोश टंग | 134 |
| करुण नायर | कैच ओली पोप, बोल्ड बेन स्टोक्स | 0 |
| रवींद्र जडेजा | बोल्ड जोश टंग | 11 |
| शार्दुल ठाकुर | कैच जेमी स्मिथ, बोल्ड बेन स्टोक्स | 1 |
| जसप्रीत बुमराह | कैच हैरी ब्रूक, बोल्ड जोश टंग | 0 |
| मोहम्मद सिराज | अजेय | ३* |
| प्रसिद्ध कृष्णा | बोल्ड जोश टंग | 1 |
विकेट पतन: 91-1 (केएल राहुल, 24.5 ओवर), 92-2 (साई सुदर्शन, 25.4 ओवर), 221-3 (यशस्वी जायसवाल, 52.3 ओवर), 430-4 (शुभमन गिल, 101.5 ओवर), 447-5 (करुण नायर, 104.6 ओवर), 453-6 (ऋषभ पंत, 107.2 ओवर), 454-7 (शार्दुल ठाकुर, 108.4 ओवर), 458-8 (जसप्रीत बुमराह, 110.3 ओवर), 469-9 (रवींद्र जडेजा, 112.1 ओवर), 471-10 (प्रसिद्ध कृष्णा, 112.6 ओवर).
टीम इंडिया की लीड्स टेस्ट में प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की लीड्स टेस्ट में प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर.

